शुक्रवार, 12 मार्च 2021

शंभू नरका पंडुम या गोंडीयन महाशिवरात्रि की विशेष जानकारी।

 शंभू नरका पंडुम या महाशिवरात्रि विशेष - 

सभी गोंडियन जनों ता सेवा-सेवा, सेवा-जोहार। वेन (जीवित  व्यक्ति), विरंदा (परिवार),

विडार (समाज) रोन (घर), रच्चा (आंगन),

मेढ़ो (सीमा), पर्रो (अंतरिक्ष/आकाश),

डंगुड़ (जंगल), नेल-नार (खेत-गाँव)  ता पाठ पीढ़ा ना (शक्ति) सेवा-सेवा।

सेवा-जोहार कियातोना।

शंभू नरका पंडुम या गोंडीयन महाशिवरात्रि की विशेष जानकारी।



अब यहा से हमारे पेन ठाने जहाँ इन 18 पेन पट्टाओं का हेत हिंदान (गोंगो)  करते हैं (मुख्य स्थान जहा इनकी व्यवस्था होती है।


 1. पैन्जिया (धरती) दाई

 2. पूर्वा (सूरज)दाऊ

 3. नलेंज (चन्द्रमा)दाई

 4. फड़ापेन (बड़ादेव)  बुढ़ालपेन

 5. परसापेन (पाँच मुठवाओं-दौगन गुरू,धनेत्तर बैगा,पाड़ी कुपाड़ लिंगो, हीरा सुका पाटलीर , भीमाल पेन का संयुक्त ठाना/शक्ति केंद्र)

 6. पोयाल्क आड़ा (हमारे 88 शंभू सेक)

 7. भूमका आड़ा,नेगीं आड़ा (मीजान  के विशेषज्ञ)

 8. सय्यूंग सियान (पंच मुखिया न्यायिक)

 9. सय्यूंग मुठवा (शिक्षको का संघ), खेरों दाई,पाड़ी पहांदी कुपाड़ लिंगो,भीमालपेन-ठाकुरपेन,खिला मुठ्वा,हीरा सुका पाटालीर

 10. सजोरपेन- इसके दो प्रकार

1, बुढ़ालपेन - मूल पितृशक्ति पेन,

2, पालो दाई/बूढ़ी दाई/गाडवा दाई- मूल मातृशक्तिपेन)

 11. गंगारपेन (चुडूरपेन में मुन्ने बिरंदा ना अव्वालपेन,बाबालपेन )

 12. मावा वाना संल्ला-गांगरा पेन  (मातृशक्ति-पितृशक्ति)

 13. मुर्राल पेन (मातृ शक्ति पेन पठा )

 14. बूर्राल पेन (पितृ शक्ति पेन पठा)

 15. अव्वाल पेन (मातृशक्ति)

 16. बाबालपेन (पितृशक्ति),

 17. सांगो-एना आड़ा (सांगो-मामा की लड़की, एना-जीजा जी),

 18. सेलार-तम्मू आड़ा (सेलार-बहन, तम्मू-भाई),

 (आड़ा-शक्ति), प्रकृति शक्ति पुकराल आड़ा ना सेवा-सेवा। सेवा-जोहार। सेवा-जोहार सगा सेरवी अनी पाड़ी।


 संभू शेक नरका- 


संभू शेक नरका को शंभू जागरण की रात कहा जाता हैं। यह पंडुम (त्यौहार) कोइतूर गण्डजीव इसलिए मनाते हैं कि उस दिन इस पाँच खण्ड की धरती गण्डोदीप के अधिपति/स्वामी/राजा संभू शेक ने अपने गण्डजीवों को मौत के मुँह में जाने से बचाने के लिए जो विष/जहर धारण किया था उसे तंदरी जोग (योग साधना/योग सिध्दी) द्वारा पचाकर वे पूरे होश में आ गए थे और सम्पूर्ण गण्डजीवों में बहुत ही ख़ुशी के माहौल छा गया था। इसलिए इस पर्व (पंडुम)  को वे संभू नरका पंडुम कहते हैं। 


इस बारे में कोइतूर गोंड समुदाय में ऐसी जनश्रुति है कि प्राचीन काल में सतपुड़ा के पेन्कमेढ़ी (पचमढ़ी) कोट के गणप्रमुख कुलीतरा के पुत्र कोसोडूम ने अपने तपोबल (तंदरी जोग) से इस गण्डोदीपके सभी प्राणी मात्रो के कल्याण साध्य करने वाला मूंद शूल सर्री त्रिशूल मार्ग दिए हैं तथा इस पंचखण्ड धरती में एक के बाद दूसरा ऐसे कुल मिलाकर 88 संभू शेकों ने अपनी गोंडवाना धरती पर राज़ चलाई। संभू मादाव याने पंचखण्ड धरती के पिता या संभू हमारे पिता होता हैं जो कालांतर में संभू मादाव से संभू महादेव शब्द बना है। 


सतपुड़ा अर्थात सत्ता का पुड़ा या केंद्र के पेन्कमेढ़ी (पचमढ़ी)से इस गण्डोदीप पर शासन चलाने वाले संभू शेक अपनी अर्धागनियों (मायजूओं) के जोड़ी के साथ जाने जाते हैं। संभू-मूला उनकी प्रथम जोड़ी हैं, संभू-गवरा मध्य की जोड़ी हैं और संभू-पार्वती अंतिम 88 वें जोड़ी हैं। संभू-गवरा के समय जिस समय गोंडवाना लैंड अपने चरमोत्कर्ष पर था जिसकी ख्याति चारो-ओर थी। संभू-गवरा के समय इस गण्डोदीप को सगावेन समुदाय से संरचित कर गोंडी पुनेम गोंडी पुनेम मूल्यों को एक सूत्र में पिरोनें और अनुबंधित करने का कार्य रुपोलंग पारी पहांदी कुपार लिंगो बाबा ने किया,जिसके कारण सभी गण्डजीव अमन-चैन से अपने जीवन की निर्वाह किया करते थे। संभू-पार्वती के शासनकाल में कोया लिंगो गोंडी पुनेम मुठवा (शिक्षक)थें। उन्ही के जमाने में इस गण्डोदीप पर एशिया माइनर से आर्यो के आगमन हुआ। 


संभू शेक की गण्डोदीप के कोयामुर्री दीप में किसी भी विदेशी व्यक्ति के प्रवेश पाना निषेध (प्रतिबंध) था। इस धरती पर प्रवेश पाने के लिए, यहाँ स्थायी रूप से बसने/निवास करने के लिए, अपने वंश विस्तार करनें के लिए और मरणोपरांत इसी धरती पर समाधिस्थ होने के लिए इस धरती के राजा संभू शेक मादाव (महादेव) की अनुमति लेना जरूरी था। जो कोई बिना अनुमति के ऐसा करता या प्रवेश किया करता उसे संभू शेक अपने तंदरी जोग (योग साधना) के बल (ताकत) पर जलाकर भस्म (राख) कर दिया करते थे। तंदरी जोग (योग साधना) को ही आजकल संभू के तीसरा नेत्र कहते हैं। उसे संयुग भुई तोर राजा (पंचखण्ड धरती के राजा) और हमारे सगा समाज के धरती से मिलते-जुलते क्रियाकलापों और संस्कृति के कारण कोइतूर/आदिवासी समाज को धरती पुत्र कहा जाता हैं। ऐसे संभू शेक की धरती पर विदेशी आक्रमण हुए, कोइतूर/आदिवासी गण्डजीवों और आर्यो में युध्द छिड़ गया। कोइतूरों/आदिवासियों के संभू मा-दाव(महादेव) बहुत शक्तिशाली थे इसलिए आर्यो का गोंडवाना लैंड (धरती) पर प्रवेश पाना असम्भव हो गया। 


इस धरती पर कब्जा जमाने के लिए अंत में आर्यो ने कूटनीतिक तरीके, अन्याय का सहारा लिया।साधु-सन्तों के रुप में जासूस भेजने शुरू किए, जिन्होने कोइतूर/आदिवासी के शक्तियों का पता लगाया। जब जासूसों द्वारा आर्यो को पता चला कि कोइतूरों के शक्तियों के स्रोत संभू, लिंगो और सगा वेन (सगा समाज) का समूह में एकता में रहना हैं। उनके राजा संभू जब तंदरी जोग/योग साधना में लीन होते हैं तब तक उनको हराना असम्भव हो जाता है। इसलिए संभू शेक की शक्तियों को निष्क्रिय करने के लिए आर्यो के राजा इन्द्र ने अपने राज्य के रूपवती कन्या पार्वती को संभू शेक की सेवा में भेजा, ताकी उनको अपनी मोहजाल में फंसा सके किन्तु वह भी संभू शेक की उपासक, भक्त, और अर्धांगनी बन गई। आर्यो के फेका हुआ जाल विफल हो गया। अबकी बार उन्होंने दूसरी कूटनीतिक चाल चलने का फैसला किया। आर्यो और कोइतूरों/आदिवासियों में भीषण युध्द चल रहा था कोइतूर शांतिप्रिय थे तो आर्य हिन्साचारी थे। दोनों पक्षों में शांतिपूर्ण जीवन जीने के अनेक प्रस्तावों पर सहमति बनी और अंत में प्रीतिभोज का प्रस्ताव पास किया गया संभू शेक इस षडयन्त्र को समय पर समझ गए उनहोंने अपनी सगा समाज को भोजन करने के लिए मना कर दिया और पहले स्वयं भोजन ग्रहण कर लिया। विषयुक्त भोजन से संभू बेहोश हो गया।जिससे समूचे कोइतूरों/आदिवासियों में क्रोध फूट पड़ा और वे सभी आर्यो को मार भगाया। 


इधर संभूशेक को जबर्दस्त विषबाधा हो गया था कई तरह के प्रयास करने के बाद भी संभू (महादेव) होश में ना आ सके। संभू शेक को अपनी तंदरी जोग/योग साधना/योग सिध्दी के बल पर उस खतरनाक जहर को पचाने के लिए 13 दिन का समय लगाया और सभी सगा समाज उनके सुरक्षा कवच बनकर रहें और अंत समय पर सच्चाई की जीत हुई। प्रीतिभोज माघ पूर्णिमा को आयोजित किया गया था और उसके 13 दिन बाद संभू होश में लौट आए थें इसलिए इस पर्व या रात्रि को संभू शेक नरका अर्थात संभू के जागरण की रात कहा जाता है। उसे ही अन्य लोग महाशिवरात्रि कहते हैं। इसलिए संभू शेक के कोइतूर/आदिवासी सगा समाज इस पर्व/पंडुम को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। 


 अर्वे आम्ट- उंदींग मन्ट- केपताल मन्ट (संगठित रहों- एकजुट रहों- जागते रहो)।

मावा नाटे- मावा राज।

गोंड-गोंडी-गोंडवाना।

एक समाज-एक आवाज़-एक रिवाज़।


प्रकृति शक्ति को पहचानों,

 प्रकृति की ओर लौटों,

 मेरी संस्कृति ही मेरी पहचान,

मेरी सभ्यता ही मेरा अभिमान 

गोंडवाना भूमि  मेरा महान

सदैव प्रसन्न रहिये

जो प्राप्त है- पर्याप्त है, 

जिसका मन मस्त है, उसके पास समस्त है!!

जय सेवा, जय बड़ादेव, जय गोंडवाना

 लेखन - सैलेरपुर गोंडवाना दर्शन


Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search